वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो न करें ये गलतियां, पेट से जुड़ा ये गंभीर रोग हो सकता है

वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो न करें ये गलतियां, पेट से जुड़ा ये गंभीर रोग हो सकता है

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस के चलते अमूमन लोग घर से काम कर रहे हैं। घर से काम करने से लोगों के जीवन जीने के तरीके में भी बदलाव आया है। इन बदलावों के कारण शरीर में कई तरीके की समस्याएं भी जन्म ले रही हैं। जैसे कि- "वर्क फ्रॅाम होम" में कुछ गलतियों के कारण पेट से संबंधित गंभीर होने की संभावना है। आइये जानते हैं इसके बारे में...

पढ़ें- 'वर्क फ्रॉम होम' कर रहे हैं, तो मांसपेशियों को आराम देने के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज

"वर्क फ्रॅाम होम" में आपको पाइल्स की समस्या हो सकती है। पाइल्स को बवासीर भी कहा जाता है। पाइल्स या बवासीर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें एनस के अंदर और बाहरी हिस्से की शिराओं में सूजन आने लगती है। पाइलस की वजह से गुदा के अंदरूनी या बाहरी हिस्से में कुछ मस्से जैसे बन जाते हैं, जिनमें कई बार खून निकलने लगता है। इन मस्सों में दर्द भी होता है। कभी-कभी जोर लगाने पर ये मस्से बाहर की ओर आ जाते हैं। 

विशेषज्ञों के अनुसार लगातार कई घंटों तक बैठकर काम करने से पाइल्स की समस्या हो सकती है। आज के समय में पाइल्स की समस्या काफी बढ़ने लगी है। "वर्क फ्रॅाम होम" में कई लोग लगातार घंटों बैठकर काम कर रहे हैं, जिस वजह से इस समस्या का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए लगातार बैठकर काम करने से परहेज करना चाहिए। बीच- बीच में ब्रेक लेकर एक छोटी वॅाक करें।

"वर्क फ्रॅाम होम" में कई लोग घंटों बैठकर काम तो कर रहे हैं, परंतु शारीरिक गतिविधियां बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं, जिस वजह से पाइल्स की समस्या होने का खतरा है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज या योग करें। नियमित रूप से एक्सरसाइज या योग करने से आप इस समस्या से बच सकते हैं।

मोटापे की वजह से भी पाइल्स की समस्या हो सकती है। "वर्क फ्रॅाम होम" में मोटापे की समस्या भी काफी बढ़ने लगा है। मोटापा बढ़ना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में मोटापा को कम करने की कोशिश करनी चाहिए।

 

इसे भी पढ़ें-

वर्क फ्रॉम होम करने वालों में बढ़ रही है इस बीमारी की आशंका

जानिए, गर्दन में दर्द व अकड़न की समस्या के कारण, प्राकृतिक उपचार और सावधनियां

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।